महिला मोर्चा ने किया तीज मिलन समारोह का आयोजन…बड़ी संख्या में जुटी जिलेभर की महिला कार्यकर्ता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बेमेतरा जिला के तत्वावधान में गुरुवार को साहू छात्रावास बेमेतरा में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में माया बेलचंदन जिला प्रभारी महिला मोर्चा एवं भावना बोहरा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा शामिल हुई।

उद्घाटन समारोह में अतिथि स्वरूप ओमप्रकाश जोशी (जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा), राजेन्द्र शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बेमेतरा), संध्या परगनिहा (प्रदेश मंत्री भाजपा), विकास धर दीवान (जिला महामंत्री भाजपा), नरेन्द्र वर्मा ( जिला महामंत्री भाजपा), युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, सुशीला धीवर (जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा), दुर्गा सोनी ( प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा, मधु राजपूत ( प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा), सजनी यादव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा), मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू सहित जिले के समस्त वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें। आयोजन में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कुर्सी दौड़,रस्सी कूद, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं ने भी जोर शोर से हिस्सा लिया।

जिलाध्यक्ष जोशी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को चाहिए कि वे जिले के कोने-कोने तक जाकर महिलाओं की समस्याएं सुने तथा उसे सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा ने पार्टी से जुड़ी समस्त महिला सदस्यों के कार्य की प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में भी महिला नेत्री पार्टी से जुड़े समस्त कार्यों में शामिल होंगी तथा पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएंगी।

मुख्य अतिथि माया बेलचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार देश में नारी सुरक्षा और सम्मान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने महिलाओं का अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी, जिसमें महिला मोर्चा की भूमिका काफी अहम होगी।

समापन समारोह में प्रतियोगिताओं ने विजयी महिलाओ को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन महामंत्री सावित्री रजक ने किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related