हर गांव में एक युवा व महिला कार्यकर्ता को स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाना है : विकास दीवान

Date:

संजय महिलांग संवाददाता

भाजपा नवागढ़ मण्डल में लगास् वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर

नवागढ़। भाजपा मंडल नवागढ़ की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को माँ महामाया मन्दिर नवागढ़ पर लगाया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य से संबंधित विविध जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। वहीं संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जागरूक रहने का दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास धर दीवान, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी, डॉ एलआर साहू, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, प्रदेश कन्या संयोजिका निशा चौबे, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। मंडल के सभी बूथों के दो-दो सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

महामंत्री दीवान ने कहा कि भाजपा ने वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर गांव में एक युवा तथा एक महिला कार्यकर्ता को चिह्नित कर स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में जोड़ना है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान समाज की सेवा तथा सुदूर ग्रामीण स्तर तक आम जन को जागरूक किया जाए।

मण्डल अध्यक्ष साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता कोई भी कार्य करने में पूरी तरह सक्षम है, फिर भी वैसे स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो अपने कार्य में दक्ष एवं प्रवीण हो। साथ ही अपने कार्य के प्रति निष्ठावान और कार्य के प्रति समर्पित हो तथा सेवा भावना रखता हो, उन्हें चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, पीएचसी व सदर अस्पताल से संपर्क में रह कर इस अभियान को सफल बनाया जा सके।डॉ त्रिपाठी एवं डॉ साहू ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संभावित तीसरी लहर के कोविड 19 के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कोविड 19 के लक्षण और उसके प्रारंभिक इलाज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सावधान करते हुए कहा कि इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।इस अवसर पर चैन साहू, रितेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, रोहित साहू, उमेश ध्रुव, फूलचंद साहू, रामसागर साहू, टिकम गोस्वामी, सुरेश निषाद, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, जयप्रकाश ठाकुर, मनीष सोनी, सरिता कुम्भकार,कांति सोनकर, बिनो सोनकर,हेमा यादव, राजेंद्र यादव, दुर्जन साहू, तोषन दुबे, मानसिंह साहू, काल्विन जोशी, कुलेश्वर सिन्हा, शिवनन्दन साहू, रघुनंदन साहू, किशुन ध्रुव, तनु दीवान, मिथलेश सोनकर, कृष्णा ध्रुव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...