Cg Breaking : एक बार फिर खून से लाल हुआ नेशनल हाईवे, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों मारा ठोकर…एक की दर्दनाक मौत…अस्पताल में दूसरे ने तोड़ा दम

Date:

कोरबा/कटघोरा : बेलगाम होते हाई स्पीड वाहनों से नेशनल हाईवे की सड़कें खून से लाल हो रही हैं. नेशनल हाईवे रोड 130 बिलासपुर से अम्बिकापुर पर ग्राम पंचायत तानाखार के लुईसा पेट्रोल पंप के पास राजधानी बस ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो में से एक की मौके पर मौत दूसरे की हालत गंभीर 112 की मदद से एंबुलेंस के द्वारा गंभीर अवस्था में दूसरे व्यक्ति कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी जोरदार थी की दूसरे व्यक्ति का भी बचना मुश्किल था. बाइक सवार दोनों व्यक्ति जिसमें से एक कोटवार है. ग्राम कोरबी के फुलसर निवासी बताए जा रहे हैं वही तेज रफ्तार बस टक्कर मारने के बाद अपने गंतव्य की ओर निकल गई है.

पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लगाए गए सड़क किनारे पत्थर व अंधा मोड़ बन रहे दर्घटना का कारण

बतादें कुछ दिनों पूर्व इसी पेट्रोल पंप के पास ही रात्रि में एक बस और कार की जबरजस्त भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई थी. बतादें की लुईसा पेट्रोल पंप के पास संचालक द्वारा सड़क किनारे पत्थर लगाए गए है और अंधा मोड़ होने की वजह से बड़ी दुर्घटनाएं घट रही है आज फिर इसी स्थान पर बड़ी दुर्घटना घटी है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. यातायात पुलिस द्वारा संचालक को इन पत्थरों को हटाने निर्देशित किया गया था लेकिन अभी तक उन पत्थरों को संचालक द्वारा नहीं हटाया गया है. जिसकी वजह से दिन हो रात इस मोड़ में इस तरह की दुघनाये हो रहीं है.फिलहाल कटघोरा पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है. फरार बस की तलाश में पुलिस जुट गई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

RAIPUR COURT ATTACK : Brother bites brother in court! रायपुर....

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek! रायपुर डेस्क।...

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...