BIG BREAKING: सरपंच के ठिकानों में लोकायुक्त ने दी दबिश…मिला आय से अधिक बेनाम संपत्ति, कई हेवी वाहन भी जब्त

Date:

रीवा  लोकायुक्त पुलिस ने रीवा के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह के घर पर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। टीम मंगलवार की सुबह सरपंच के 4 ठिकानों पर दबिश देने पहुंची।

महिला सरपंच के अब तक 2 आवास होने का पता चला है। बैजनाथ गांव में 1 एकड़ क्षेत्र में आलीशान बंगला बना है। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त की टीम यह सब देख दंग रह गई। दूसरा घर गोड़हर स्थित शारदापुरम में है। दोनों जगह जांच चल रही है।

दो क्रशर प्लांट

सरपंच के नाम पर 2 क्रशर प्लांट भी हैं। यहां भी जांच चल रही है। अब तक 30 वाहन भी मिले हैं। इनमें JCB, चैन माउंटेन मशीन, फोर व्हीलर आदि शामिल हैं। लगभग 10 करोड़ की प्रॉपर्टी अभी तक सामने आ चुकी है।

कार्रवाई जारी

लोकायुक्त SP राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 4 ठिकानों पर अलग-अलग टीम कार्रवाई कर रही है। प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई देर तक चल सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related