अंतिम सफर पर कल्याण सिंह, लखनऊ से अलीगढ़ ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Date:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister of Uttar Pradesh Kalyan Singh) का पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (Chaudhary Charan Singh Airport) पर पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अब यहां से पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा। यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी मौजूद हैं। उनके अलावा कई मंत्री भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे ले जाया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार (Kalyan Singh’s funeral) अलीगढ़ के नरौरा गांव में 23 अगस्त यानी सोमवार को किया जाएगा। उससे पहले आज अलीगढ़ ग्राउंड (Aligarh Ground) में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लखनऊ के एयरपोर्ट से कल्याण सिंह का शव अलीगढ़ रवाना हो गया है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी (Dr. Murli Manohar Joshi) ने कल्याण सिंह को लेकर कहा कि मेरा कल्याण सिंह से व्यक्तिगत संबंध बहुत रहा है और उनके जाने से मेरी निजी क्षति भी हुई है क्योंकि वह हमारी उम्र के थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ बहुत यात्रा भी की, जेल भी गए, लाठी भी खाई, इस तरह के संबंध बड़े मज़बूत संबंध होते हैं। उनके अभाव की पूर्ति करना कठिन होगा।

राजस्थान में दो दिनों का राजकीय शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन (Kalyan Singh Death) पर राजस्थान सरकार ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है। कल्याण सिंह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...