छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में धुत महिला ने खुद पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार…अस्पताल में तोड़ा दम…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर. शराब के नशे में एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद करने के बाद खुद पर चाकू से कई वार कर लिए, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय सुलोचना पति शिवराम शराब सेवन करने की आदी थी। गुरुवार की शाम शराब सेवन कर घर आई और अपने पति से विवाद करने लगी।

विवाद के बाद उसने नशे की हालत में अचानक अपने शरीर पर चाकू से कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

अस्पताल में तोड़ा दम
गंभीर रूप से घायल महिला को पति समेत अन्य परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related