कोरबा। जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बीती रात सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना कटघोरा अबिकापुर नेशनल हाइवे 130 के चोटिया लमना के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई । दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कटघोरा पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतकों की शिनाख्ती स्थानीय चोटिया निवासी शेर सिंह और दूसरा धनीराम के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
