शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी। नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को पीड़िता के परिजनों ने सिहावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम गढ़डोंगरी जरहीडीह निवासी गिरीश सोम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने बताया कि दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गिरीश सोम के विरुद्ध धारा 376, 506 भादवि एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पतासाजी करने मुखबिर लगाते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित कर रवाना किए। पुलिस टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। इसी दरमियान सूचना मिली कि आरोपी गिरीश सोम जंगल खेत तरफ गया है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गिरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related