महासमुंद। विद्यार्थियों में ज्ञान रूपी रोशनी फैलाने वाली शिक्षिका ने आज अपनी घिनौनी करतूत की वजह से गुरु जैसे पावन नाम को बदनाम कर दिया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि पुलिस ने ग्राम लहरौद में एक महिला को 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ा है. जो कि पेशे से ग्राम सेवैया में सहायक शिक्षिका हैं।आरोपी महिला का नाम गंगाबाई ध्रुव बताया जा रहा है।
पिथौरा पुलिस ने छापामार कार्रवाई में शिक्षिका के घर से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है. आरोपी महिला गंगादेवी ध्रुव सहायक शिक्षिका के पद पर प्राथमिक शाला राजासेवैया में पदस्थ हैं. पति-पत्नी दोनो ही शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं, बावजूद लगातार लम्बे समय से अवैध शराब का कारोबार करते आ रहे हैं।
थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि पिथौरा पुलिस को लम्बे समय से ग्रामीणों से उक्त शिक्षिका के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिक्षिका अपने घर में अवैध शराब बेचने का कारोबार करती थी. पुलिस ने घर में छापामार कर शिक्षिका को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
