अमरेली : गुजरात के अमरेली में देर रात एक भीषण हादसा हो गया। जहां एक बेकाबू ट्रक झुग्गियों में घुस गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात अमरेली के सावरकुंडला में हुआ। आपकों बता दें कि यहां सड़क किनारे झुग्गियां बनी हुई है। इन्हीं झुग्गियों में एक बेकाबू ट्रक जाकर घुस गया। इससे झुग्गियों में सो रहे 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 5 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
