IAS अफसर का ट्वीट: मुझे मजबूरी में लिखनी पड़ी ये पोस्ट, जमकर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Date:

रायपुर। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण से जुड़ी एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसके बारे में उन्हें खुद ट्वीट करके सफाई देनी पड़ी. दरअसल ये पोस्ट अवनीश शरण के स्कूल और कॉलेज में आए मार्क्स के बारे में है. पोस्ट में दावा किया गया है कि 10th, 12th और ग्रेजुएशन में आईएएस अवनीश शरण के मार्क्स कम थे. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा है कि एक लड़के ने क्लास 10th में 44.5 फीसदी मार्क्स हासिल किए. 12th में उसे 65 प्रतिशत मार्क्स मिले. ग्रेजुएशन में उसके 60.7 फीसदी मार्क्स थे. फिर सकारात्मकता, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर वह आईएएस अधिकारी बना. उसका नाम अवनीश शरण है. इस पर आईएएस अवनीश शरण ने ट्वीट किया, ‘सोशल मीडिया पर मेरे एकेडमिक परफॉर्मेंस के बारे में ये पोस्ट वायरल हो रही है. मेरे पास इसका सच जानने के लिए सैकड़ों मैसेज आ रहे हैं. हां स्कूल/कॉलेज में मेरे मार्क्स ऐसे ही आए थे, लेकिन इसे नहीं पढ़ने और कम ग्रेड का बहाना नहीं बनाना चाहिए.’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘ये पोस्ट मुझे मजबूरी में लिखनी पड़ी. बहुत से पेरेंट्स/टीचर्स की मुझसे शिकायत है कि बच्चों ने मन लगाकर पढ़ना बंद कर दिया है. बच्चों का लॉजिक है कि अभी पढ़ने से क्या फायदा, आगे पढ़ लेंगे. कुछ बच्चे तो यह भी कहने लगे हैं कि IAS बनने के लिए स्कूल/कॉलेज में कम नंबर होना जरूरी है.’ बता दें कि अवनीश शरण छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उनके फॉलोअर्स पढ़ाई के बारे में उनसे अक्सर सलाह लेते रहते हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related