छत्तीसगढ़ में बंद स्कूलों को खोले जाने पर असमंजस बरकरार, पढ़े पूरी खबर …..

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की वजह से बंद स्कूलों को खोले जाने पर असमंजस बरकरार है। सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर कोई फैसला हो सकता है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कह दिया है, चालू शिक्षा सत्र में भी असाइनमेंट के आधार पर शिक्षा और मूल्यांकन की व्यवस्था लागू रहेगी। अफसरों का कहना है कि कोरोना के चलते शिक्षा सत्र 2021-22 में स्कूलों का संचालन शुरू होने में अनिश्चितता बनी हुई है।

CG बोर्ड सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि पिछली बार की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को 6 असाइनमेंट दिए जाएंगे। पहला असाइनमेंट अगस्त महीने में जारी होगा। आखिरी असाइनमेंट जनवरी में मिलेगा। इस संबंध में प्राचार्यों को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्देश के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम भी पिछले वर्ष की तरह कम ही रहेगा। मंडल ने पिछले वर्ष पाठ्यक्रम में 30 से 40% की कटौती की थी।

पिछले साल सितंबर से फरवरी तक मिले थे असाइनमेंट

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले वर्ष असाइनमेंट आधारित शिक्षण व्यवस्था का फैसला देर से लिया था। ऐसे में पहला असाइनमेंट सितम्बर में दिया जा सका। उसके बाद हर महीने एक असाइनमेंट दिया जाता रहा। पिछले सत्र का आखिरी असाइनमेंट फरवरी 2021 में दिया गया था। सभी विषयों के लिए हर माह असाइनमेंट जारी किया जाता है। एक विषय के सेट में 5 प्रश्न होते हैं। शब्द सीमा में उत्तर लिखने होते हैं। प्रश्नों को ऐसे बनाया जाता है कि विद्यार्थी ने पाठ पढ़कर क्या सीखा है, इसका भी मूल्यांकन हो जाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...