MAHADEV BETTING CASE : हिमांशु को 10 दिसंबर तक जेल!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV BETTING CASE : Himanshu jailed till December 10!

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में आरोपी हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को कोर्ट से राहत नहीं मिली। शनिवार को रायपुर की स्पेशल PMLA कोर्ट ने उसे 10 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ED की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद एजेंसी ने आगे रिमांड नहीं मांगी, जबकि 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की थी।

हिमांशु पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए। हालांकि हिमांशु ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने सौरभ से कोई रकम नहीं ली। बचाव पक्ष ने भी कोर्ट में कहा कि कथित लेन-देन के समर्थन में बैंक ट्रांजेक्शन या ठोस सबूत नहीं हैं।

ED इस मामले में कथित हवाला नेटवर्क, दुबई में मुलाकातों और हिमांशु की कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, उसकी कंपनी का राजस्व 52.66 लाख रुपए से बढ़कर एक साल में 15.55 करोड़ रुपए पहुंचा। बैंक खातों में बड़ी रकम और तलाशी के दौरान मिले कथित नोट्स भी जांच के दायरे में हैं।

पेशी के दौरान हिमांशु ने जेल में अपनी जान को खतरा बताया और सुरक्षा की मांग की। कोर्ट ने जेल प्रशासन को नियमों के मुताबिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अब ED की जांच कथित 15 करोड़ के लेन-देन और हवाला नेटवर्क पर केंद्रित है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related