MAHADEV SATTA CASE : दिल्ली के कारोबारी और 9 कंपनियां ED के रडार पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV SATTA CASE : Delhi businessman and 9 companies on ED radar

रायपुर डेस्क। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में जांच अब कारोबार और प्रॉपर्टी नेटवर्क तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में लग्जरी कैटरर राहुल मक्कर, रियल एस्टेट कारोबारी शेली ग्रोवर और उनके बेटे माधव ग्रोवर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है।

जांच के दायरे में पिता-बेटे से जुड़ी 9 कंपनियां भी हैं। ED को शक है कि सट्टे से कमाए गए करोड़ों रुपये इन कारोबारियों तक पहुंचे और बाद में दुबई के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और भारत के हॉस्पिटैलिटी कारोबार में निवेश किए गए।

राहुल मक्कर की कंपनी ने सौरभ चंद्राकर की 2023 में दुबई में हुई शाही शादी में कैटरिंग का काम संभाला था। इसी कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी कारोबारी लेन-देन की पड़ताल कर रही है।

दिल्ली के जोरबाग स्थित ग्रोवर परिवार के दो मकानों, खान मार्केट के ऑफिस और राहुल मक्कर से जुड़े रिवेरा हाउस समेत कई वेडिंग वेन्यू पर तलाशी ली गई। यहां से वित्तीय रिकॉर्ड, कंपनियों के दस्तावेज और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात खंगाले जा रहे हैं।

ED राहुल मक्कर और विकास छपरिया के कारोबारी रिश्तों की भी जांच कर रही है। छपरिया को सट्टे के पैसों का वित्तीय प्रबंधन संभालने वाला अहम व्यक्ति बताया जाता है।

जांच एजेंसी अब पता लगा रही है कि सट्टे से कमाई गई रकम किन कंपनियों और लोगों के जरिए आगे भेजी गई और कहां निवेश हुई।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related