KORBA POWER PROJECT : 10 साल से अधूरा प्रोजेक्ट, अब शुरू हुई बिजली!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KORBA POWER PROJECT : Project incomplete for 10 years, now electricity has started!

रायपुर। कोरबा में करीब एक दशक से अधूरा पड़ा बिजली प्रोजेक्ट आखिरकार शुरू हो गया है। पथाड़ी गांव स्थित कोरबा पावर प्लांट की 1,320 मेगावाट विस्तार परियोजना की पहली 660 मेगावाट यूनिट चालू हो गई है। इसे दोबारा खड़ा करने में करीब दो साल की मेहनत और 250 से ज्यादा इंजीनियरों की टीम लगी।

अदाणी पावर ने अगस्त 2024 में NCLT प्रक्रिया के जरिए लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का 4,101 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। उस समय 600 मेगावाट का प्लांट चालू था, लेकिन विस्तार परियोजना का निर्माण 2016 से रुका हुआ था। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद लंबे समय तक प्रोजेक्ट अधूरा रहा।

पुरानी मशीनों, तकनीकी व्यवस्थाओं और अधूरे दस्तावेजों की जांच कर इंजीनियरों ने कई सिस्टम दोबारा तैयार किए। निर्माण के व्यस्त दौर में करीब 10 हजार लोग काम कर रहे थे।

अब दूसरी 660 मेगावाट यूनिट भी शुरू करने की तैयारी है। इसके चालू होने के बाद स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 1,920 मेगावाट हो जाएगी।

प्लांट के आसपास 24 गांवों के 50 सरकारी स्कूलों में स्कूल किट, ड्यूल डेस्क और RO फिल्टर दिए गए हैं। 18 गांवों में मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं, 15 गांवों में 240 सोलर स्ट्रीट लाइट और विद्यार्थियों के लिए प्लांट विजिट भी आयोजित की जा रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : PSC अध्यक्ष नहीं, पदोन्नति अटकी!

CHHATTISGARH : No PSC Chairman, promotion stuck! रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक...