CG ROAD ACCIDENT : ट्रक से टक्कर, बाइक सवार तीनों की मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ROAD ACCIDENT : Collision with truck, three bike riders killed!

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे-43 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इमली गोलाई के पास ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दो युवतियां और एक युवक बाइक से अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में इमली गोलाई के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

अंबिकापुर रेफर करने के बाद भी नहीं बची जान

प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कामरो भी अस्पताल पहुंचे।

मृतकों की पहचान नगोई निवासी भवन सिंह (27), बरबसपुर निवासी भूमिका (18) और नगोई निवासी प्रमिला (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : रायपुर में 9 अफसरों की जिम्मेदारी बदली, किसे मिली नई कुर्सी?

  रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल...

CHHATTISGARH : आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, 15 दिसंबर को विधानसभा घेराव!

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने सरकार के खिलाफ...

RAHUL GANDHI RELIEF : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अब हाई कोर्ट में होगी सुनवाई!

  नई दिल्ली। कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले...