CG LIQUOR PRICE : सस्ती हुई स्कॉच, 33 ब्रांडों के नए रेट जारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LIQUOR PRICE : Scotch becomes cheaper, new rates released for 33 brands!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कॉच व्हिस्की के शौकीनों के लिए कीमतों में राहत की खबर है। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बाद स्कॉच पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटकर 75 प्रतिशत तक आ गया है। इसका असर अब प्रदेश के शराब बाजार में भी दिखने लगा है।

छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाले 33 प्रीमियम शराब ब्रांडों की नई दरों को मंजूरी दी है। इनमें जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं।

जॉनी वॉकर के केस पर करीब 5 हजार की कमी

नई सूची के मुताबिक, जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी आई है। जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की लैंडिंग कीमत 92,939 रुपये तय की गई है। वहीं रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की कीमत 64,079 रुपये और सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर 2,817 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।

दुकानों पर कितने सस्ते मिलेंगे ब्रांड?

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में आयात-निर्यात शुल्क घटने का रास्ता खुला है। हालांकि, सरकारी शराब दुकानों पर ग्राहकों को वास्तविक कीमत में कितनी राहत मिलेगी, यह राज्य सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण नीति पर निर्भर करेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR : DGP अरुण देव गौतम पहुंचे दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच के कार्यालय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम...

CHHATTISGARH : दो बेटियों को मिली नीली जर्सी!

CHHATTISGARH : Two daughters got blue jerseys! रायपुर। छत्तीसगढ़ की...