SPYING ALERT : Nvidia CEO का अफेयर कब बना जासूसी का शक?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SPYING ALERT : When did Nvidia CEO’s affair become a suspicion of espionage?

वॉशिंगटन। दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग इन दिनों निजी रिश्ते और जासूसी के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। एक चीनी महिला कारोबारी एलिस हुआंग के साथ उनके कथित अफेयर का खुलासा होने के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसियों को शक है कि महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे संदेश में पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार की और पत्नी-बच्चों से माफी मांगी। बताया गया है कि एलिस से उनकी मुलाकात 2024 में ताइवान में एक पार्टी के दौरान हुई थी। बाद में दोनों को एक रेस्टोरेंट में भी साथ देखा गया।

अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि एलिस के चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध हो सकते हैं। शक है कि उन्होंने जेन्सन के करीब पहुंचकर Nvidia की AI चिप्स और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की। हालांकि, अब तक यह साबित नहीं हुआ है कि कोई गोपनीय डेटा लीक हुआ या एलिस ने जासूसी की।

मामले को लेकर Nvidia के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल गोपनीय जानकारी लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है। जेन्सन ने जांच में सहयोग करने की बात कही है और फिलहाल CEO बने रहेंगे।

अमेरिकी सांसदों ने भी जेन्सन से जवाब मांगा है। वहीं चीन ने जासूसी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब जांच में यह पता लगाना अहम होगा कि निजी रिश्ते के पीछे वास्तव में कोई जासूसी की साजिश थी या नहीं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

INDIA-UKRAINE RELATIONS: शांतिपूर्ण समाधान पर PM मोदी ने दिया जोर! 

INDIA-UKRAINE RELATIONS: PM Modi emphasizes a peaceful resolution!   INDIA-UKRAINE RELATIONS:...

CG DIWALI CELEBRATION : नेताओं की दिवाली …

CG DIWALI CELEBRATION : Diwali of leaders ... रायपुर। छत्तीसगढ़...