CHHATTISGARH CRIME : मासूम की हत्या, अंग निकालने का खौफनाक खुलासा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH CRIME : Horrifying revelation of murder of an innocent and removal of his organs!

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 4-5 साल के मासूम जितेन्द्र राम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू (27) ने बच्चे की हत्या कर उसके शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल ली थीं। इन अंगों को उसने प्लास्टिक की बाल्टी में रखा था।

पुलिस के अनुसार, जितेन्द्र 7 नवंबर को लापता हुआ था। पिता रामजीत राम ने सन्ना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में बोरी मिली। उसे खोलने पर कंबल और गोधड़ी में लिपटा बच्चे का शव बरामद हुआ।

जांच में पता चला कि आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ झोपड़ी में ले गया था। पुलिस का दावा है कि उसने बच्चे को शराब पिलाई और उसके सो जाने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर खेत के गड्ढे में दबा दिया।

पूछताछ में आरोपी ने जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने की चाहत में बच्चों के अंग बेचने का विचार आने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, वह सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के तरीके खोजता रहता था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव, चाकू, फावड़ा, अंगों से भरी बाल्टी और मोबाइल जब्त किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG DIWALI CELEBRATION : नेताओं की दिवाली …

CG DIWALI CELEBRATION : Diwali of leaders ... रायपुर। छत्तीसगढ़...

ELECTIONS 2027: 5 राज्यों में चुनाव संभव! 

ELECTIONS 2027: Elections likely in 5 states!   ELECTIONS 2027: जनवरी...