CG DIWALI CELEBRATION : नेताओं की दिवाली …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DIWALI CELEBRATION : Diwali of leaders …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दीपावली का त्योहार नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और सांसदों तक ने परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ खुशियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास पर पत्नी कौशल्या साय के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की। उन्होंने दीप जलाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुदाडीह में परिवार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी के जीवन में सुख और समृद्धि बने रहने की कामना की।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा कार्यालय में पूजा की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निषाद समाज के लोगों ने पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिजनों के साथ दीपावली मनाई और शुभकामनाएं दीं।

मंत्री गजेंद्र यादव ने त्योहार के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस और ट्रैफिक जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को मिठाई और उपहार देकर उनके काम के प्रति आभार जताया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भंडारपुरी धाम में परिवार के साथ पूजा की और प्रदेश में सुख-शांति की कामना की।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related