CHHATTISGARH : नौकरी के नाम पर रूस गया युवक, अब जेल में बंद!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Young man went to Russia in the name of job, now in jail!

रायपुर। राजधानी रायपुर का 38 वर्षीय युवक टिकेश्वर साहू रूस में फंस गया है। परिवार का आरोप है कि टेलीग्राम पर डिलीवरी एजेंट की नौकरी का ऑफर देकर उसे रूस बुलाया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे जेल में डाल दिया गया। अब उस पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

परिवार के मुताबिक, टिकेश्वर पहले रायपुर में स्टोर मैनेजर का काम करता था। बेहतर भविष्य की उम्मीद में उसने रूस जाने का फैसला किया था। उसे भरोसा दिलाया गया था कि शुरुआत में टूरिस्ट वीजा पर बुलाकर बाद में वर्क वीजा में बदल दिया जाएगा। उसने पत्नी, दो बच्चों और माता-पिता को भी भविष्य में रूस ले जाने की योजना बनाई थी।

टिकेश्वर की पत्नी मनोरमा का कहना है कि परिवार की आखिरी सामान्य बातचीत 16 सितंबर को हुई थी। इसके बाद एक नंबर से टिकेश्वर के हाथ से लिखा पत्र मिला। इसमें उसने दावा किया कि उसे नशीले पदार्थों से जुड़े झूठे मामले में फंसाया गया है।

परिवार ने वीडियो कॉल पर भी उससे बात की। मनोरमा के मुताबिक, इस दौरान टिकेश्वर रो रहा था और उसने जेल में बंद होने के साथ रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाए जाने की बात कही।

4 नवंबर को मनोरमा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला को पत्र लिखकर जांच, कानूनी मदद, इलाज और पति की सुरक्षित भारत वापसी की मांग की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG DIWALI CELEBRATION : नेताओं की दिवाली …

CG DIWALI CELEBRATION : Diwali of leaders ... रायपुर। छत्तीसगढ़...

ELECTIONS 2027: 5 राज्यों में चुनाव संभव! 

ELECTIONS 2027: Elections likely in 5 states!   ELECTIONS 2027: जनवरी...