PANCHKULA SCHOOL ATTACK NEWS: स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PANCHKULA SCHOOL ATTACK NEWS: 6-year-old girl assaulted at school; 2 teachers suspended

 

 

PANCHKULA SCHOOL ATTACK NEWS: हरियाणा के पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में 8 वर्ष के छात्र ने 6 वर्ष की बच्ची के साथ कथित मारपीट की है।

आरोपी छात्र ने बच्ची को पहली मंजिल पर बहाने से बुलाया था। इसके सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को बार-बार लात-घूंसे बरसाता, सिर बेंचों पर पटकता और ईंट व गमले से बार-बार वार करता दिख रहा है।

पंचकूला में इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। इन शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के तौर पर हुई है। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंशन के आदेश जारी किए हैं।

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे शिक्षा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में एक विस्तृत और बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को सौंपें।

परिवार ने बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और जनता से उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करने की अपील की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची को कितनी गंभीर चोटें आई है।

फिलहाल, छात्रा का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

इस मामले में शामिल 8 साल के नाबालिग छात्र का, ‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट’ के प्रावधानों के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन किया जा रहा है, और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।

पुलिस जांच के दौरान, प्रथम दृष्टया स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है जिसे देखते हुए  ‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट’ और ‘BNS’ (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।

इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से की जाएगी। इस घटना के बाद, हमने फैसला किया है कि पंचकूला के स्कूलों के लिए एक विस्तृत SOP जारी की जाएगी, जिसका पालन करना यहां के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related