PANCHKULA SCHOOL INCIDENT : स्कूल में छोटी बच्ची पर हमला, PGI में भर्ती!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PANCHKULA SCHOOL INCIDENT : Little girl attacked in school, admitted to PGI!

रायपुर। हरियाणा के पंचकूला से स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताजनक मामला सामने आया है। सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र पर KG में पढ़ने वाली बच्ची पर पत्थरों और गमले से हमला करने का आरोप है। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने कथित तौर पर बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और फिर गमले से चोट पहुंचाई। आरोप है कि बच्ची के बेहोश होने के बाद भी वह उसे घसीटता रहा और हमला करता रहा। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। आरोपी छात्र के माता-पिता से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शुरुआती जानकारी में बच्ची को स्पेशल चाइल्ड बताया गया था, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि वह सामान्य बच्ची है।

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मानव अधिकार आयोग ने भी मामले पर सख्ती दिखाई है। जस्टिस ललित बत्रा ने बच्चों की मानसिकता समझने के लिए विशेष सिस्टम बनाने की बात कही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related