CHHATTISGARH : 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Service of 19 judicial officers confirmed

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर कई अहम आदेश जारी किए हैं। उच्च न्यायिक सेवा के 19 अधिकारियों की सेवा की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में पदोन्नति और बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति का आदेश भी जारी हुआ है।

19 अधिकारियों की सेवा हुई संपुष्ट

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 से 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा संपुष्ट की गई है। इनमें वीरेंद्र, मुकेश कुमार तिवारी, अमित कुमार कोहली, जितेंद्र कुमार ठाकुर, जगदीश राम, मोनिका जायसवाल, अनिल कुमार बारा, संतोष कुमार महोबिया, पुष्पलता मार्कंडे, मोना चौहान, कृष्णा कुमार सूर्यवंशी, वंदना वर्मा, संजया रात्रे, संतोष ठाकुर, नरेंद्र कुमार, श्यामवती मरावी, सुषमा लाकड़ा, अनिल प्रभात मिंज और दीपक कुमार कोशले शामिल हैं।

रजिस्ट्री में इन अधिकारियों को पदोन्नति

जारी आदेश के तहत प्रवीण कुमार सिन्हा और पवन कुमार झा को उप रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, जयप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार मिंज और अनिल कुमार गुप्ता को सहायक रजिस्ट्रार बनाया गया है। ये पदोन्नतियां कार्यवाहक क्षमता में दो साल की अवधि के लिए की गई हैं।

बेमेतरा में भी नियुक्ति

हाईकोर्ट के प्रशासनिक आदेशों में बेमेतरा जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर की नियुक्ति भी शामिल है। इन फैसलों से न्यायिक सेवा और रजिस्ट्री के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव हुआ है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related