CHHATTISGARH : Three big leaders of BJP are coming to Chhattisgarh, know the complete program
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के तीन बड़े नेता अगले दो दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। इनके दौरे में जनसभा, पदयात्रा और कृषि से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।
दुर्ग में जनसभा करेंगे जेपी नड्डा
जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होकर पुलगांव की महेश कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे वे भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक पदयात्रा में शामिल होंगे।
शिवराज सिंह चौहान का भी दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
सुधांशु त्रिवेदी भी पहुंचेंगे रायपुर
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
तीनों नेताओं के दौरे को लेकर भाजपा के कार्यक्रमों पर अब सबकी नजर रहेगी।
