KARWA CHAUTH : 35 साल से पति-पत्नी का एक साथ निर्जला व्रत, अनोखी है ये परंपरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KARWA CHAUTH : Husband and wife have been fasting together for 35 years, this tradition is unique.

रायपुर। करवाचौथ पर आमतौर पर पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, लेकिन रायपुर के बैरन बाजार निवासी रवि तिवारी पिछले 34 साल से अपनी पत्नी डॉ. ज्योति रवि तिवारी के साथ निर्जला व्रत रखते आ रहे हैं। इस साल दोनों ने 35वीं बार यह परंपरा निभाई।

रवि तिवारी श्री सीमेंट में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ. ज्योति तिवारी शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। दोनों चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजा करते हैं और फिर एक-दूसरे को पानी पिलाकर व्रत खोलते हैं।

35 साल पहले शुरू की थी पहल

आज पति-पत्नी का साथ में करवाचौथ का व्रत रखना कई जगह देखने को मिलता है, लेकिन रवि और ज्योति ने इसकी शुरुआत करीब 35 साल पहले की थी। उस दौर में पति का पत्नी के लिए निर्जला व्रत रखना समाज के लिए अलग और अनोखी पहल मानी जाती थी। उनकी यह परंपरा आपसी प्रेम, सम्मान और बराबरी का संदेश देती है।

अमेरिका से बेटी-दामाद भी पहुंचे

इस बार करवाचौथ का मौका परिवार के लिए और खास रहा। उनकी बेटी वर्णिका और दामाद गौरव गुप्ता भी साथ रहे, जो अमेरिका में रहते हैं। शादी के बाद पहली बार वे इस अवसर पर परिवार के साथ मौजूद रहे।

बताया गया कि वर्णिका और गौरव भी शादी के बाद से अमेरिका में रहते हुए लगातार निर्जला करवाचौथ का व्रत रखते आ रहे हैं।

तिवारी परिवार की यह परंपरा दिखाती है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, भारतीय संस्कार और रिश्तों की अहमियत दिलों में बनी रह सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: पटाखा कारोबारियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

CG NEWS: Guidelines issued for firecracker traders     CG NEWS: दीपावली...

BHUPESH BAGHEL ON SIR: मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

BHUPESH BAGHEL ON SIR: Major irregularities in the electoral...

CG POLITICS: धान खरीदी पर BJP-CONGRESS आमने- सामने! 

CG POLITICS: BJP and Congress face off over paddy...