CG POLITICS: धान खरीदी पर BJP-CONGRESS आमने- सामने! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: BJP and Congress face off over paddy procurement!

 

 

CG POLITICS: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर फिर BJP-CONGRESS आमने सामने आ गए हैं।

भाजपा सरकार ने 15 नवंबर 2026 से ₹3100 प्रति क्विंटल और अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से खरीदी का ऐलान किया है।

कांग्रेस पार्टी ने इसे धोखा बताया और 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने तथा ₹3358 प्रति क्विंटल देने की मांग की है। सरकार वादा निभाने का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि हर साल आदान सहायता यानी बोनस घटाकर किसानों को ₹5418 प्रति एकड़ का नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 28 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस साल 15 नवंबर से 27.50 लाख से अधिक किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से, अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदा जाएगा। 360 नए उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। अब कुल 3100 केंद्रों पर खरीदी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से राज्योत्सव यानी 1 नवंबर से धान खरीदी की परंपरा रही है। साय सरकार पिछले दो साल से 15 दिन लेट कर रही है ताकि कम धान खरीदना पड़े। उन्होंने दीपावली से पहले खरीदी शुरू करने या कम से कम एक एकड़ का अग्रिम भुगतान देने की मांग की।

दीपक बैज ने कहा, “3100 का वादा क्विंटल में था, एकड़ में क्यों बदल रहे हो? जब कांग्रेस सरकार थी, MSP 1750 था तो भी हमने 2500 दिया। MSP बढ़ा तो 2640 दिया। अब वादा 3100 का था, उसमें 258 जोड़कर 3358 दो। रकबा समर्पण और फर्जी गिरदावरी बंद करो।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related