CG CRIME: 25 हजार की रिश्वत मामले में पटवारी सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Patwari suspended in a ₹25,000 bribery case!

 

 

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर वीडियो प्रसारित होने के बाद हुई जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो सामने आने के बाद तहसीलदार पचपेड़ी ने इसकी जांच की। 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पटवारी के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने निलंबन का आदेश जारी किया।

प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, ऋषिपुरी गोस्वामी पहले पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे। वर्तमान में उनकी तैनाती तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 5 में थी। आदेश में संबंधित कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में माना गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान गोस्वामी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related