SIMGA BUS ACCIDENT : ट्रक में जा घुसी यात्री बस, 3 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SIMGA BUS ACCIDENT : Passenger bus collides with truck, 3 killed

सवांददाता :- तुलसी राम जायसवाल भाटापारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अंबिकापुर से रायपुर आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। बस अंबिकापुर से रायपुर की ओर आ रही थी। दरचुरा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक बिना किसी संकेत के सड़क किनारे खड़ा था। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

गैस कटर से निकाले गए यात्री

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सिमगा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BJP MEETING: स्मृति ईरानी आज लेंगी विधायकों की क्लास! 

    RAIPUR BJP MEETING: स्मृति ईरानी आज लेंगी विधायकों की...

JAMIA STUDENT UNION ELECTION : 20 साल बाद जामिया में चुनाव!

JAMIA STUDENT UNION ELECTION : Elections in Jamia after...