RAIPUR FIRE NEWS: कपड़ा मार्केट के पास भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR FIRE NEWS: Massive fire near the textile market; panic ensues in the area!

 

 

RAIPUR FIRE NEWS: रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के पास रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू हो गया हैं।

पंडरी कपड़ा मार्केट में आग फैलने की आशंका को देखते हुए कई व्यापारियों ने एहतियातन अपनी दुकानों के शटर बंद करने शुरू कर दिए। वहीं, घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछारें डालकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की।

आग लगने की घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल के आसपास जमा भीड़ को हटाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य के लिए रास्ता साफ कराया।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और इससे हुए नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और घटनास्थल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related