CG CRIME : 3 दिन से लापता बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : Body of girl missing for 3 days found in bushes, suspicion of murder

कोरबा, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्ची तीन दिन से लापता थी। गुरुवार को उसका शव रजगामार क्षेत्र में करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में हत्या की आशंका है। अनाचार की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।

राशन दुकान जाने निकली थी बच्ची

जानकारी के मुताबिक, बच्ची का परिवार करीब चार महीने पहले मजदूरी करने रजगामार आया था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे बच्ची घर के पास स्थित राशन दुकान से सामान लेने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तीन दिन बाद मिला शव

बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और डॉग स्क्वायड की मदद ली। करीब तीन दिन बाद उसका शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। अनाचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के कारण और घटना के पीछे कौन है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related