BILASPUR CYBER CRIME: Rs 1.12 crore transferred from school operator’s mobile and bank account
BILASPUR CYBER CRIME: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के प्रयास पब्लिक स्कूल के बैंक खाते का साइबर ठगों ने म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग कर 1.12 करोड़ रुपये का लेनदेन किया।
स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद जालसाजों ने बैंक खाते से जुड़ी मोबाइल सेवा का दुरुपयोग कर ठगी की रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।
मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच डायरी कोलकाता भेज दी है।
डॉ. यादव का स्कूल का आईसीआईसीआई बैंक खाता उनके मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ था। उन्होंने 16 अगस्त को अपना पुराना मोबाइल नंबर दोबारा जारी कराया। अगले दिन ई-मेल चेक करने पर उन्हें बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली।
जानकारी के मुताबिक, ठगों ने 14 अगस्त को पहले 800 रुपये का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद खाते के माध्यम से 1.12 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। रकम को 100 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
स्कूल संचालक के अनुसार, घटना से पहले उनके खाते में केवल 181 रुपये थे। आरोप है कि साइबर ठगों ने इस खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने के लिए किया। लेनदेन के बाद खाते में महज 29 रुपये शेष रह गए।


