DALER MEHENDI CONTROVERSY: Uttarakhand Minister Subodh Uniyal lashes out at singer Daler Mehndi right on stage!
DALER MEHENDI CONTROVERSY: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के लाइव शो में चीफ गेस्ट बनकर आए उत्तराखंड के मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच पर आकर जमकर फटकार लगाई।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे ? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि दलेर मेहंदी शराब के नशे में मंच पर पहुंचे थे, हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम के मंच पर पहुंचते ही साउंड सिस्टम से अपने गाने बजवाए। वह खुद माइक पर नहीं गा रहे थे। यह देखकर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल भड़क गए। इसके बाद कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया और मंत्री ने मंच पर चढ़कर दलेर मेहंदी को फटकार लगाई।
मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी से कहा कि इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया ताकि हमारे लोगों का एंटरटेनमेंट हो, लेकिन आप हमारे लोगों को बेवकूफ बना रहे हो। आप ड्रंक हो और मिक्सर से आवाज निकाल रहे हैं। गलत बात है।
इस दौरान दर्शक भी हूटिंग करने लगे। अपने बचाव में दलेर मेहंदी ने कहा कि यह उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से कहा कि आपने मुझे बहुत इज्जत दी है। मैं इसका बहुत आभारी हूं। इसके बाद मंत्री मंच से चले गए और दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखा।


