JASHPUR CRIME : मां ने किया 1.80 लाख रुपये में अपने बच्चे का सौदा.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JASHPUR CRIME: Mother sells her child for ₹1.80 lakh.

 

 

JASHPUR CRIME : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रुपये के लालच में आकर एक मां ने अपने ही करीब 9 से 10 माह के बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा लगा है।

मामले में कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में उसकी मां समेत दो पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले में बच्चे की मां की भूमिका भी सामने आयी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने जांच शुरू की और बच्चे का पता लगाने के लिए कार्रवाई की।

जांच के दौरान पुलिस को बच्चे के पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 9 से 10 माह के मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बच्चे की मां, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की भूमिका और बच्चे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस संबंध में कुनकुरी थाना में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(4) और 61(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद मासूम को पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस की जांच से बच्चे की खरीद-फरोख्त के पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related