PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol up by ₹5 and diesel by ₹3!

 

 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी वाली कंपनी जियो-BP ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा किया है। इस साल कंपनी ने पहली बार कीमतों में बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं।

बढ़ोतरी के बाद पंजाब में जियो-BP के पंपों पर पेट्रोल करीब 108.54 रुपए और डीजल 99.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हरियाणा में पेट्रोल की कीमत करीब 109.80 रुपए और डीजल की 97.75 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

इससे पहले 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।

वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हुई है। सप्लाई में रुकावटों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर तेल कंपनियों की लागत पर भी पड़ रहा है।

ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक होने के कारण भारतीय रिफाइनरियों के लिए घरेलू बाजार में कम कीमत पर ईंधन बेचने के बजाय निर्यात करना ज्यादा फायदेमंद हो गया है।

निजी पेट्रोल पंपों पर बिक्री संबंधी पाबंदियों के बाद ग्राहकों की भीड़ इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के पंपों पर बढ़ रही है। देश के रिटेल फ्यूल मार्केट में इन तीनों सरकारी कंपनियों की करीब 90% हिस्सेदारी है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां लागत से कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेचने के कारण रोजाना करीब 530 करोड़ रुपए का नुकसान उठा रही हैं। ऐसे में निजी कंपनियों की ओर से कीमतें बढ़ाने और बिक्री पर पाबंदियां लगाने के बीच सरकारी तेल कंपनियों की भूमिका अहम बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related