JANTAR MANTAR PROTEST BAN : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, अब कहां उठेगी आवाज?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JANTAR MANTAR PROTEST BAN : Protests at Jantar Mantar stopped, where will the voice be raised now?

नई दिल्ली। देश में विरोध-प्रदर्शनों के प्रमुख केंद्र रहे जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

अब इन 3 जगहों पर होंगे प्रदर्शन

जंतर-मंतर की जगह अब तीन नए स्थल तय किए गए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल हैं। दिल्ली पुलिस इन जगहों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए अलग से विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करेगी। यह बदलाव 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन के तहत किया गया है।

‘अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा’

फैसले पर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब पूरा देश ही जंतर-मंतर बनेगा। उनका कहना है कि जंतर-मंतर को विरोध की जगह से हटाने के बावजूद लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती।

जंतर-मंतर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों का अहम केंद्र रहा है। निर्भया आंदोलन, वन रैंक-वन पेंशन की मांग, तमिलनाडु के किसानों का प्रदर्शन और 2023 में पहलवानों का धरना जैसे कई आंदोलन यहां हुए।

कारोबारियों ने फैसले का किया स्वागत

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जंतर-मंतर से प्रदर्शन दूसरी जगह स्थानांतरित करने के फैसले का स्वागत किया है। संगठन का कहना है कि हाल के प्रदर्शनों से आसपास के बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ और आम लोगों को यातायात व सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी परेशानियां हुईं।

अब सवाल यह है कि नए प्रदर्शन स्थलों पर व्यवस्था कैसी रहेगी और क्या इससे प्रदर्शनकारियों की आवाज पहले की तरह सरकार तक पहुंच पाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related