CG NEWS: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में ₹20 लाख के रंगमंच शेड का किया भूमिपूजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: MLA Anuj Sharma performs the groundbreaking ceremony for a ₹20 lakh stage shed in Khapri.

 

धरसीवां। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस ग्राम खपरी स्थित मां बंजारी शक्ति पीठ ट्रस्ट परिसर में विधायक अनुज शर्मा ने ₹20 लाख की लागत से बनने वाले रंगमंच शेड का विधि-विधान से भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक ने मां बंजारी मंदिर में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि रंगमंच शेड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और संस्कृति का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए विधायक के प्रयासों से निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत की गई है।

कार्यक्रम में खेमलाल नायक, चंद्रकांत साहू, दीपक तिवारी, जगमोहन साहू, मारुतिनंदन वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, हीरा नंद हरिरमाणि सहित मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related