SAUDI ARAB AIRPORT ATTACK: Massive missile attack on Riyadh airport; over 300 injured!
SAUDI ARAB AIRPORT ATTACK: सऊदी अरब के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए मिसाइल हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएसीए) ने इसकी पुष्टि की है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. हमले के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है.
वहीं, विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार के अनुसार, रियाद आने वाली सभी उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है.
सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी मुताबिक़, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, बांग्लादेश के दो नागरिक और अमेरिका, जॉर्डन, फ़लस्तीन, सीरिया, सूडान और मिस्र का एक-एक नागरिक शामिल है.
अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को हुए नुक़सान का आकलन किया जा रहा है.
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. गठबंधन ने इस हमले को ‘वॉर क्राइम’ क़रार देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर हुए हमले में आम नागरिक यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मौत हुई है तथा कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने हमले को गंभीर युद्ध अपराध बताया.


