PRESIDENT CG VISIT: 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

President’s Visit to Chhattisgarh: President Droupadi Murmu to visit Chhattisgarh on October 22!

 

PRESIDENT CG VISIT: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 22-23 अक्टूबर को रायपुर और जगदलपुर के कार्यक्रमों में शामिल होने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं.

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने का आमंत्रण दिया था. इसी आमंत्रण पर उनका छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित हुआ है.

राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव विकासशील ने गुरुवार को एक बैठक बुलाई. इस बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, आवास, स्वास्थ्य सुविधा और परिवहन के सभी इंतजाम निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

राष्ट्रपति के संपूर्ण प्रवास कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है.

राष्ट्रपति के साथ आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार सर्व सुविधायुक्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related