AAKARSHI KASHYAP : Bhilai’s Aakarshi created a stir abroad
भिलाई. भिलाई की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने नीदरलैंड में खेले गए डच ओपन इंटरनेशनल चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
छठी वरीयता के साथ उतरीं आकर्षी ने शुरुआती मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां उन्होंने डेनमार्क की टॉप सीड और विश्व नंबर-40 एमिली सोल्ज को 21-13, 21-15 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
छत्तीसगढ़ की बेटी ने विश्व पटल पर किया देश का नाम रोशन
छत्तीसगढ़ की बेटी, डीएसपी आकर्षि कश्यप ने डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत सहित अन्य अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेडल जीतकर उपलब्धियां अर्जित करने वाली आकर्षि की यह उपलब्धि अत्यंत प्रशंसनीय है। आपकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना सराहनीय है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं आगामी मैचों के लिए शुभकामनायें।— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) October 5, 2026
[PERMALINK HERE]
फाइनल में आकर्षी का सामना जर्मनी की योने ली से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद उन्हें सीधे गेमों में हार मिली, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने भिलाई का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर रोशन किया।
