AAKARSHI KASHYAP : भिलाई की आकर्षी ने विदेश में मचाया धमाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AAKARSHI KASHYAP : Bhilai’s Aakarshi created a stir abroad

भिलाई. भिलाई की बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने नीदरलैंड में खेले गए डच ओपन इंटरनेशनल चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

छठी वरीयता के साथ उतरीं आकर्षी ने शुरुआती मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यहां उन्होंने डेनमार्क की टॉप सीड और विश्व नंबर-40 एमिली सोल्ज को 21-13, 21-15 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

[PERMALINK HERE]

फाइनल में आकर्षी का सामना जर्मनी की योने ली से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद उन्हें सीधे गेमों में हार मिली, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने भिलाई का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर रोशन किया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related