CG CAR ACCIDENT : बर्थडे मनाने निकले 5 दोस्त, रास्ते में मौत का कहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CAR ACCIDENT : 5 friends set out to celebrate a birthday, met with death on the way

राजनांदगांव. राजनांदगांव में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकले 5 दोस्तों की कार देर रात पुलिया से टकरा गई। हादसे में ठेकेदार समेत 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायलों का इलाज जारी है।

हादसा शनिवार रात करीब 1:30 बजे टेडेसरा बस्ती के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। कार भिलाई से राजनांदगांव की ओर ढाबे जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

CG CONVERSION : धर्मांतरण पर छत्तीसगढ़ में दो मामले, सुकमा से धमतरी तक मचा बवाल

मृतकों की पहचान अभिषेक सिंह ठाकुर (30), तोषण तिवारी (29) और प्रशांत दास (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक का 3 अक्टूबर को जन्मदिन था और दोस्त उसी के सेलिब्रेशन के लिए निकले थे।

प्रशांत की गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related