CG CONVERSION : धर्मांतरण पर छत्तीसगढ़ में दो मामले, सुकमा से धमतरी तक मचा बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CONVERSION : Two cases of religious conversion in Chhattisgarh, uproar from Sukma to Dhamtari

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर सुकमा और धमतरी के दो मामले चर्चा में हैं। सुकमा के पुनपल्ली गांव में ग्राम सभा ने ईसाई और धर्मांतरित लोगों के शव दफनाने, चर्च निर्माण और प्रार्थना सभा के लिए ग्राम सभा की जमीन नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत के सूचना पटल पर पादरी और धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर रोक का भी उल्लेख है।

वहीं धमतरी के भटगांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हुआ। समाज की बैठक के बाद परिवार ने हिंदू धर्म और सामाजिक रीति-रिवाजों को मानने की सहमति दी। परिवार के अनुसार, उन्होंने करीब चार साल पहले अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाया था और अब अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में लौटे हैं।

दोनों मामलों के बीच छत्तीसगढ़ का नया धर्म स्वातंत्र्य कानून-2026 भी चर्चा में है। सरकार का कहना है कि कानून का उद्देश्य अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related