CG BJP Meeting: General Secretary (Organization) Karmveer Singh may take MPs and MLAs to task!
CG BJP MEETING: छत्तीसगढ़ संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद भाजपा के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आज रायपुर पहुंचेंगे।
रविवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारी शामिल होंगे।
बैठक में निवर्तमान संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी भी रहेगी। नए और निवर्तमान संगठन महामंत्री की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
कर्मवीर सिंह के सांसदों और विधायकों के साथ आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हो सकती है।
बैठक में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ सहित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा सकता है।
