CHHATTISGARH CRIME : Minor girl kills elderly man who raped her!
सूरजपुर। जिले में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 17 साल की नाबालिग ने 65 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद हुए हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई।
मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र के महुआपारा का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग काम के सिलसिले में सूरजपुर आई थी और आरोपी के घर पर रुकी थी। आरोपी को वह मुंहबोला बाबा कहती थी।
CHHATTISGARH : फ्री राशन पर दुकानदार का रौब? VIDEO वायरल
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात आरोपी ने नाबालिग के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती की। इसके बाद नाबालिग ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद नाबालिग वहां से चली गई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुष्कर्म के आरोप और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
