SHOEB DHEBAR POLICE RAID : Raids again in 25 crore extortion case!
रायपुर। 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने फिर कार्रवाई तेज कर दी है। CJM कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस टीम ने शहर के आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक बैरनबाजार स्थित अनवर ढेबर के निवास, शंकर नगर के पाल्म बेलाजियो अपार्टमेंट और फाफाडीह के होटल वेलिंगटन कोर्ट समेत कई जगहों पर तलाश की गई।
CHHATTISGARH : 84 लाख की कटौती पर SC का बड़ा फैसला!
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से WhatsApp संदेश भेजकर 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत में प्रार्थी, उसके बेटे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
जांच के दौरान पुलिस ने शोएब ढेबर को पकड़ा था और उसके कब्जे से घटना से जुड़े बताए जा रहे पांच iPhone जब्त किए थे। बाद में अदालत से मिली अनुमति के बाद अब पुलिस ने दोबारा गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की है।
पुलिस आरोपी की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।


