FLYDUBAI PILOT ATTACK : 9/11-like catastrophe averted! Netanyahu praises Indian pilot’s bravery…
रायपुर डेस्क। हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान अचानक नीचे जाने लगा और कॉकपिट में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में एक पायलट पर दूसरे पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।
RETIRED IAS RAKESH AGRAWAL: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार!
CNN और अन्य रिपोर्टों के मुताबिक विमान करीब 17 हजार फीट तक तेजी से नीचे गया। घायल भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिसके बाद यात्री और क्रू अंदर पहुंचे और आरोपी पायलट को काबू किया।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यात्री यानिव हयून कॉकपिट में पहुंचे और उन्होंने विमान के कंट्रोल में कथित छेड़छाड़ देखी। इसके बाद यात्रियों और क्रू ने आरोपी को रोकने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
नेतन्याहू ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि पायलट और यात्रियों की कार्रवाई से बड़ी त्रासदी टली। हालांकि घटना के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। फ्लाईदुबई ने भी शुरुआती स्तर पर घटना को कॉकपिट में हुई झड़प बताया है।
