CG MINOR RAPE CASE : Minor allegedly raped multiple times and forced to undergo abortion…
कांकेर. कांकेर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी अरमान मेमन को गिरफ्तार किया है। परिजनों की शिकायत के बाद कांकेर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
CHHATTISGARH : अनुकंपा नियुक्ति की योग्यता पर सरकार ने स्थिति की साफ!
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर निजी क्लीनिक में गर्भपात कराया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अरमान मेमन को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच जारी है।
