REVANTH REDDY STATEMENT : राम अमीरों के, शिव गरीबों के – CM रेवंत रेड्डी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

REVANTH REDDY STATEMENT : Ram is for the rich, Shiva is for the poor – CM Revanth Reddy

रायपुर। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी के एक बयान ने सियासी बहस तेज कर दी है। दिल्ली में एक मीडिया कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “शिव गरीबों के भगवान हैं और राम अमीरों के”। साथ ही उन्होंने BJP पर भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ने का आरोप लगाया।

रेवंत रेड्डी ने उत्तर और दक्षिण भारत की राजनीतिक-सांस्कृतिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि दक्षिण में लोग शिव के भक्त हैं, जबकि उत्तर में राम की भक्ति ज्यादा प्रमुख है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP ने राम को “चुरा लिया” है।

CHHATTISGARH : 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई पोस्टिंग जारी

बयान के बाद BJP नेता और केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम और शिव को उत्तर-दक्षिण के आधार पर अलग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा और भद्राचलम के धार्मिक स्थलों का भी जिक्र किया।

इस बयान के बाद कांग्रेस और BJP के बीच भगवान राम, भगवान शिव और धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर नई बहस छिड़ गई है। BJP ने बयान की आलोचना की है, जबकि कांग्रेस ने इसे BJP की राजनीतिक भूमिका पर रेवंत की टिप्पणी बताया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related