BIG BREAKING : Major reshuffle in Chhattisgarh BJP! Karmaveer to replace Pawan Sai
रायपुर। भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को अब झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है।


उनकी जगह झारखंड में संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मवीर को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल! पवन साय की जगह कर्मवीर
इसके अलावा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के जिम्मेदारी वाले राज्यों में भी बदलाव किया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा की जिम्मेदारी दी गई है।
कर्मवीर के सामने अब छत्तीसगढ़ में संगठन को संभालने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
